वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

फर्रुखाबाद जिलाधिकारी द्वारा कृषि उत्पादन मंडी समिति सातनपुर एवं रेलवे स्टेशन फर्रूखाबाद का निरीक्षण

मितेश कुमार सिन्हा प्रधान सम्पादक

यूपी फर्रूखाबाद l जनपद मे आज 27 दिसंबर 2025भीषण शीत लहर के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा आज कृषि उत्पादन मंडी समिति सातनपुर एवं रेलवे स्टेशन फर्रूखाबाद का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जरूरतमंद एवं निराश्रित व्यक्तियों को कंबल वितरित किए गए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि रैन बसेरों, सार्वजनिक स्थलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर निगरानी रखी जाए तथा अत्यधिक शीत लहर एवं घने कोहरे को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी गरीब अथवा निराश्रित व्यक्ति खुले में सोने के लिए विवश न रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि शीत लहर के दौरान मानवीय संवेदनाओं के दृष्टिगत प्रशासन पूर्ण तत्परता के साथ कार्य करेगा तथा जरूरतमंदों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें