जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा मतदेय स्थल राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एवं दुर्गा नारायण डिग्री कॉलेज, फतेहगढ़ का भ्रमण
मितेश कुमार प्रधान सिन्हा सम्पादक
फर्रूखाबाद,11 जनवरी2026,जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा मतदेय स्थल राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एवं दुर्गा नारायण डिग्री कॉलेज, फतेहगढ़ का भ्रमण किया गया।
भ्रमण के दौरान अवलोकन किया गया कि सभी मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारी (BLO) द्वारा आलेख्य निर्वाचक नामावलियों का वाचन किया जा रहा है तथा उनके पास फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित है।
कार्यक्रम की प्रगति का सतत अवलोकन एवं समीक्षा सभी ERO, AERO, BLO सुपरवाइजर एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जा रही है। साथ ही अधिकारीगण भ्रमण कर विशेष कार्यक्रम की प्रभावी निगरानी कर रहे हैं।







