7k Network

दिल्ली चुनाव का रिजल्ट आने से पहले केजरीवाल के घर पहुंची ACB की टीम, जानिए पूरा मामला


सार :दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर पर शुक्रवार को भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) की टीम जांच के लिए पहुंची है।

मितेश कुमार सिन्हा प्रधान संपादक

ACB team reached Kejriwal house: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर पर शुक्रवार को भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) की टीम जांच के लिए पहुंची है। यह कार्रवाई उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना के आदेश के बाद हो रही है, जिन्होंने आप नेताओं द्वारा भाजपा पर लगाए गए आरोपों की जांच के निर्देश दिए हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मामला दिल्ली की सियासत को और गर्मा सकता है। भाजपा ने जहां आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया है, वहीं ‘आप’ नेताओं का कहना है कि उनके पास सबूत हैं, जिन्हें वे जरूरत पड़ने पर सार्वजनिक करेंगे। इस बीच, ACB की टीम ने अपनी जांच तेज कर दी है।

केजरीवाल का आरोप – भाजपा ने ‘आप’ विधायकों को खरीदने की कोशिश की
पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले भाजपा उनके विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि ‘आप’ के 16 उम्मीदवारों को भाजपा की ओर से 15-15 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया, साथ ही मंत्री पद देने का वादा भी किया गया था। आप सांसद संजय सिंह ने भी केजरीवाल के आरोपों का समर्थन करते हुए कहा कि भाजपा दिल्ली में ‘आप’ की सरकार गिराने की साजिश रच रही है।

ये भी पढ़ें...

7k Network
7k Network