
सार :बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। NDA ने पहले ही साफ कर दिया है कि चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

मितेश कुमार सिन्हा प्रधान संपादक

बिहार में इस साल नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीतीश कुमार की JDU, चिराग पासवान की LJP (R), जीतन राम मांझी की HUM और रालोमा के साथ गठबंधन में है। वहीं विपक्षी गठबंधन में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) शामिल हैं। बिहार में भाजपा ने 52 संगठनात्मक जिलों में से 46 जिलों में अध्यक्ष का निर्वाचन कार्य पूरा कर लिया है। इंडिया टुडे- सीवोटर मूड ऑफ द नेशन (MOTN) सर्वे के अनुसार, बिहार में NDA को 5 प्रतिशत वोटों का लाभ होता नजर आ रहा है। वहीं हल्ला बोल न्यूज़ लाइव कि सर्वे कि बात करें तो 2024 के लोकसभा चुनाव में इसे 47% वोट शेयर मिला था, जो बढ़कर अब 52% हो सकता है।

बिहार में NDA की पकड़ मजबूत
सीवोटर मूड ऑफ द नेशन सर्वे के मुताबिक, बिहार की जनता में BJP के नेतृत्व वाले NDA की पकड़ मजबूत बनी हुई है। सर्वे में दावा किया गया कि NDA बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 33 से 35 सीटें जीत सकता है। इसके अलावा, विपक्ष के ‘महागठबंधन’ को बिहार विधानसभा चुनाव में जोरदार झटका मिल सकता है। बिहार में ‘महागठबंधन’ को 5 से 7 सीटें मिलने का दावी किया गया है।

नीतीश कुमार बन सकते हैं 5वीं बार CM
सर्वे का दावा अगर ठीक साबित होता है और NDA फिर से सत्ता में आती है, तो ऐसे में नीतीश कुमार लगातार 5वीं बार मुख्यमंत्री बनेंगे। बता दें कि तमाम राजनीतिक विश्लेषकों का यह भी मानना है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में नीतीश कुमार की स्थिति इतनी मजबूत नहीं है। हालांकि, सर्वे के ये आंकड़े संकेत दे रहे हैं कि बिहार में NDA को जनता का समर्थन मिल रहा है और महागठबंधन कमजोर पड़ रहा है। विधानसभा चुनावों से पहले बिहार की राजनीति में कई बदलाव का अंदाजा लगाया जा रहा है। फिलहाल, सर्वे में BJP-JDU गठबंधन को बड़ी बढ़त मिलती दिखाई दे रही है।

NDA एकजुट रहेगा तो उसे हराना मुश्किल होगा’
लोकसभा चुनाव 2024 में NDA को 47% वोट शेयर मिला था, जो अब बढ़कर 52% हो सकता है। इसके अलावा INDIA गठबंधन को भी मामूली बढ़त मिलती दिख रही है। INDIA गठबंधन का वोट शेयर 39% से बढ़कर सिर्फ 42% तक ही पहुंचते दिख रहा है। सीवोटर के संस्थापक-निदेशक यशवंत देशमुख ने कहा कि बिहार में मतदान का कैलकुलेशन स्पष्ट है। NDA एकजुट रहेगा तो उसे हराना मुश्किल होगा। यशवंत देशमुख ने कहा, “बिहार में मतदान में दिल्ली जैसे राज्यों की तरह यहां ‘स्प्लिट वोटिंग’ नहीं होती। अगर भाजपा, नीतीश कुमार की जदयू और चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) साथ बनी रहती हैं, तो महागठबंधन के लिए राह बेहद मुश्किल होगी।”
