सार :कोर्ट के आदेश पर केंद्रीय विद्यालय एयरफोर्स के प्रधानाचार्य और एक अध्यापिका के खिलाफ एफआईआर लिखी गई है। इन पर 12वीं के छात्र और उसके पिता से बदसलूकी करने, प्रवेशपत्र न देने और प्रताड़ित करने का आरोप है।
मितेश कुमार सिन्हा प्रधान संपादक
यूपी।कोर्ट के आदेश पर केंद्रीय विद्यालय एयरफोर्स के प्रधानाचार्य और एक अध्यापिका के खिलाफ एफआईआर लिखी गई है। इन पर 12वीं के छात्र और उसके पिता से बदसलूकी करने, प्रवेशपत्र न देने और प्रताड़ित करने का आरोप है।गांव अजीजपुर के मनोज रावत किसान हैं। उनका आरोप है कि उनका पुत्र विशाल (17) एयरफोर्स स्थित केंद्रीय विद्यालय संख्या एक में कक्षा 12 का छात्र था। 17 फरवरी 2023 को विद्यालय में फेयरवेल पार्टी में बेटे ने अध्यापिका नीता सिंह से प्रवेशपत्र मांगा। इस दौरान प्रधानाचार्य राजेश पांडे के इशारे पर नीता सिंह ने विशाल पर कुछ दिन पहले विद्यालय में तोड़फोड़ का आरोप लगाया। उससे दो हजार रुपये मांगे। विरोध करने पर विशाल से बदसलूकी की।
पुत्र की बातें सुनकर वे विद्यालय गए। वहां राजेश पांडे और नीता सिंह से मिले। उन्होंने परीक्षा दिलवाने से मना कर दिया। बदसलूकी कर लौटा दिया। वे घर आए तो बेटा कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। पड़ोसियों ने उसे नीचे उतारा। उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की, लेकिन केस दर्ज नहीं किया गया। इस पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां गुहार लगाई। थाना प्रभारी का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज किया गया है।
