7k Network

फर्रुखाबाद बार चुनाव: अध्यक्ष के तीन सहित 23 उम्मीदवारों मैदान में


मितेश कुमार सिन्हा प्रधान संपादक

यूपी फर्रुखाबाद।बार एसोसिएशन के चुनाव नामांकन पत्रों की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है। चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के तीन प्रत्याशियों सहित 23 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं महिला कनिष्ठ उपाध्यक्ष सहित 13 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए।

शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी गई। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष श्रवण कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए नरेश चंद्र राजपूत, शशीभूषण दीक्षित और सरदार सूर्य प्रताप सिंह मैदान में हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर अनूप सिंह और अखिलेश कुमार शुक्ला के बीच सीधा मुकाबला है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के चार पदों के लिए छह उम्मीदवार मैदान में हैं। अरविंद कुमार वर्मा, बृजेश कुमार, जदुनाथ सिंह, सलीम राजा, ब्रजेश सिंह राठौर और पुष्पेंद्र यादव जीत के लिए अधिवक्ताओं से समर्थन मांग रहे हैं।

सचिव पद पर कुंअर सिंह यादव, विजय सिंह आर्या, मनोज कुमार कटियार उर्फ मनोज पटेल, कोषाध्यक्ष के पद पर जगवीर सिंह कुशवाहा, विनीत कटियार, स्वतंत्र प्रकाश पाठक मैदान में हैं। संयुक्त सचिव के दो पदों पर देवेंद्र सिंह यादव, कुंअर सचेंद्र प्रताप सिंह, शमीम खान, अखिलेंद्र प्रताप सिंह, रामसरन उर्फ पुष्पेंद्र राजपूत, शिवेंद्र मोहन मिश्रा आमने-सामने हैं। कमेटी अध्यक्ष ने बताया कि कनिष्ठ उपाध्यक्ष महिला के पद पर रंजना, संयुक्त सचिव महिला के पद पर प्रियंका अग्निहोत्री, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के पद पर मोहम्मद अलीम, शहजाद अली, सुभाष चंद्र सोमवंशी, ब्रजेश शर्मा और सोनी बौद्ध, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के पद पर आशीष गुप्ता, देवर्षि राजपूत, संदीप कुमार उर्फ दीपू, अभिषेक वर्मा, शिवप्रताप सिंह, बिरमा राजपूत को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया है। मतदान 28 फरवरी को होगा।

ये भी पढ़ें...

7k Network
7k Network