7k Network

फर्रुखाबाद कचहरी में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

मितेश कुमार सिन्हा प्रधान संपादक


यूपी फर्रुखाबाद। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की तैयारी जैसे-जैसे पास आती जा रही है। प्रत्याशी मतदाताओं के घरों पर जाकर संपर्क करने लगे हैं। वहीं कचहरी में निर्विरोध हुए पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।

सोमवार को कचहरी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ता एकत्र हुए। अधिवक्ता किशन शर्मा और कुंअर सचेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी शामिल हुए। संयुक्त सचिव महिला प्रियंका अग्निहोत्री, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद अलीम, शहजाद अली, सुभाष चंद्र सोमवंशी, ब्रजेश शर्मा, सोनी बौद्ध, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य आशीष गुप्ता, देवर्षि राजपूत, संदीप कुमार, अभिषेक वर्मा, शिव प्रताप सिंह और बिरमा राजपूत का माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

कुंअर सचेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सभी पदाधिकारी मिलकर अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान करने के लिए तत्पर रहेगें। बताते चलें कि बार एसोसिएशन का चुनाव 28 फरवरी को होगा। मतदान के बाद उसी दिन मतगणना कराई जाएगी। इस मौके पर अरुण कुमार, सुमित आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें...

7k Network
7k Network