
मितेश कुमार सिन्हा प्रधान संपादक

यूपी फर्रुखाबाद। किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए भारती कृषक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन किया। मांगे न माने जाने पर अनिश्चितकालीन धरना देनेे की बात कही। क्षेत्राधिकारी कायमगंज की अचानक मृृत्यु होने पर धरना समाप्त कर दिया।

गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में एसोसिएशन के पदाधिकारी एकत्र हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने कहा कि संगठन के प्रदेश सचिव मुन्नालाल सक्सेना के साथ पुलिस नाइंसाफी कर रही है। उनके घर में घुसकर आरोपियों ने मारपीट की। उनके ऊपर दबाव बनाने के लिए आरोपियों की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करने की मांग की।
प्रदेश अध्यक्ष रामलाल गुप्ता ने कहा कि कोतवाली कायमगंज के गांव भगौतीपुर विगत 26-27 अगस्त 2024 की रात दो किशोरियों की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले में मुकदमा तो लिखा। बाद में आत्महत्या दिखाकर चार्जशीट लगा दी। आरोपियों के पक्ष में रिपोर्ट लगाकर उनकी जमानत करवाने में मदद की। इसके विरोध में हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। जिसकी सुनवाई चल रही है। उन्होंने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की।
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि स्थानीय क्षेत्राधिकारी जय सिंह परिहार की असमायिक मृत्यु का समाचार मिलने के बाद धरना स्थगित कर दिया गया है। इस दौरान महिला प्रदेश अध्यक्ष बिंदु सिंह गंगवार, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमरीश शुक्ला, प्रदेश सचिव प्रताप सिंह गंगवार, रामवीर सिंह पाल, शीलचंद्र, आशुतोष त्रिवेदी, निशांत त्रिवेदी, गजेन्द्र सिंह परिहार रहे।
