7k Network

पाकिस्तान में धरा गया अल कायदा का खूंखार आतंकी, बिन लादेन से थे करीबी संबंध

पाकिस्तान आतंकी गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)- India TV Hindi

Image Source : FILE AP
पाकिस्तान आतंकी गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)

लाहौर: पाकिस्तान में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।  पंजाब के काउंटर टेरिरिज्म डिपार्टमेंट ने अल कायदा के एक प्रमुख सदस्य अमीन उल हक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। हक को मारे गए आतंकवादी ओसामा बिन लादेन का करीबी सहयोगी बताया गया है। पंजाब पुलिस के आतंकवाद निरोधक विभाग (सीटीडी) के प्रवक्ता ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है, क्योंकि विभाग ने विभिन्न खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर पंजाब प्रांत में एक योजनाबद्ध अभियान के दौरान हक को गिरफ्तार किया है। 

रच रहा था खौफनाक साजिश

पुलिस प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि हक 1996 से ओसामा बिन लादेन का करीबी सहयोगी था और उसने पूरे प्रांत में तोड़फोड़ की गतिविधियों की कथित तौर पर साजिश बनाई थी। पुलिस के मुताबिक हक महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और हस्तियों को निशाना बनाना चाहता था। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि सीटीडी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अमीनुल हक का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। 

आतंकी को लेकर कहां गई पुलिस

सीटीडी ने गिरफ्तार आतंकवादी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूछताछ के लिए उसे अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है। हक का नाम संयुक्त राष्ट्र की अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी सूची में शामिल किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि हक की गिरफ्तारी पाकिस्तान और दुनियाभर में आतंकवाद से निपटने के लिए चलाये जा रहे अभियान के लिए एक बड़ी सफलता है। (भाषा)

यह भी पढ़ें:

रूस-यूक्रेन जंग के बीच अमेरिका को फिर आई भारत की याद, इस बात पर मांगा समर्थन

Explainer: अपने देश में चर्चों पर हमले के बाद क्या बुर्के पर बैन लगा देगा मॉस्को? जानें पुतिन का प्लान और रूस में मुस्लिमों की संख्या

Latest World News

Source link

ये भी पढ़ें...

7k Network
7k Network